Saturday 7 December 2013

ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन पर ...




लुधियाना। लुधियाना में एक लड़की पर हुए एसिड अटैक से लोग दहशत में हैं। शहर के सराभा नगर में अपनी शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक लड़की पर एक अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया। 22 साल की लड़की पार्लर में ब्राइडल मेकअप करा रही थी कि अचानक एक लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया।


घटना के वक्त हमलावर ने अपने चेहरे को रुमाल से ढंक रखा था और हमले के बाद वो वहां एक चिट्ठी फेंककर फरार हो गया। इस घटना में लड़की बुरी तरह झुलस गई हैं। लड़की को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़की की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले में लड़की का मेकअप कर रही पार्लर की दो कर्मचारी भी झुलस गई हैं।


आज दोपहर बाद ही पीड़ित लड़की की शादी थी। पूरी घटना पार्लर के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस फिलहाल इस मामले की अलग-अलग पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावर द्वारा मौके पर फेंके गए पत्र में लिखे प्रेम विवाह न होने के चलते हुए हमले कि भी जांच कर रही है।


लड़की पंजाब के बरनाला से ताल्लुक रखती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर लड़का भी बरनाला का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक तेजाब फेंकने वाला लड़का लड़की को धमकी भरे फोन करता था कि वो या तो उससे शादी कर ले नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। जानकारों के मुताबिक तेजाब फेंकने वाला लड़का लड़की की सहेली का भाई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment