Monday 9 December 2013

रमन 12 को, शिवराज 14 दिसंबर को लेंगे शपथ




नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। वसुंधराराजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ 13 दिसंबर की दोपहर ग्रहण करेंगी। वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित नई सरकार के मंत्री 14 दिसम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे।


राजस्थान में शपथग्रहण समारोह जयपुर के जनपथ पर अमरुदो के बाग में बाग में होगा। उनके साथ नौ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथग्रहण समारोह में नरेंद्री मोदी और राजनाथ सिंह भी रहेंगे।


छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय एकात्म परिसर में चुनाव परिणाम रविवार को घोषित होने के बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक हुई, और डॉ. रमन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया। रमन सिंह मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ 12 दिसंबर को पुलिस लाइन मैदान में शपथ लेंगे।


मध्य प्रदेश में इससे पहले 13 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक पार्टी दफ्तर में बुलाई गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 14 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही राज्यो के चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कराई है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment