Saturday 11 October 2014

जमानत याचिका खारिज, अब चौटाला ...




नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और शिक्षक भर्ती घोटाले के दोषी ओम प्रकाश चौटाला को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ा झटका लगा है। चौटाला को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। अदालत ने चौटाला की जमानत याचिका खारिज करने की सीबीआई की याचिका पर ये फैसला दिया।


खराब सेहत के आधार पर जमानत मिलने के बाद जेल से निकले ओम प्रकाश चौटाला को मानो नई ऊर्जा मिल गई। जवानों की तरह वो हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रचार में जुट गए। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद उनके जेल वाले दिन फिर लौटने वाले हैं। शुक्रवार को कोर्ट ने उनकी न केवल जमानत खारिज कर दी बल्कि उन्हें शनिवार को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का भी हुक्म दिया। पेशी के दौरान चौटाला ने साफ कर दिया कि वो कोर्ट के हुक्म की तामील करेंगे। असल में सीबीआई ने कोर्ट से चौटाला की जमानत रद्द करने की गुहार की थी।


कोर्ट के सख्त रुख का अंदाजा उनकी टिप्पणी से किया जा सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हमने चौटाला के प्रति नरमी बरती, लेकिन उन्होंने उसका गलत फायदा उठाया। चौटाला ने अदालत की मर्यादा का पालन नहीं किया। हाल ही के दिनो में मीडिया में जो तस्वीरें आईं वो हजारों शब्दों के बराबर हैं और उससे चौटाला का खराब बर्ताव साबित होता है। अगर चौटाला आज तिहाड़ में सरेंडर करते हैं तो एम्स के डॉक्टरों का बोर्ड उनकी सेहत की जांच करेगा। ये रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment