Saturday 11 October 2014

हुदहुद तूफान से मचा हड़कंप, कई ...




नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफ़ान हुदहुद भारत के दक्षिण-पूर्व के तटीय क्षेत्रों की तरफ़ आगे बढ़ने के साथ-साथ और मजबूत हो रहा है। ये तूफान 180 किलोमीटर/ प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान के 12 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट पर पहुंचने की आशंका है।


हुदहुद से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पुख्ता तैयारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान ने पोर्टब्लेयर और अंडमान निकोबार द्वीप को पार कर लिया है. इस तूफान को देखते हुए ओडिशा के 16 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। विशाखापट्टनम के तटीय गांवो को प्रशासन ने खाली करा लिया है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment