Saturday 11 October 2014

आज महानायक का जन्मदिन




मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 72वां जन्मदिन है। 1942 में आज ही के दिन इलाहाबाद में बिग बी का जन्म हुआ था। वो बॉलीवुड में अब तक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता और सुपरस्टार हैं। फिल्मी करियर शुरू करने के बाद 1970 के दशक में उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की तबसे से लेकर आजतक बिग बी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे चमकते सितारे हैं।


अमिताभ ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड है। अभिनय के अलावा बिग बी ने गाने भी गाए और फिल्म बनाने में भी हाथ आजमाया।


लेकिन फिल्म के अलावा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा उनका टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति'। इस शो के जरिए अमिताभ ने टीवी की दुनिया में भी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। हिंदी फिल्मों के अलावा 2013 में उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘द ग्रेट गेट्सबे’ में भी काम किया। फिल्मों में उनके काम को देखते हुए 1984 में पद्मश्री और 2001 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया


फोटो


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment