Monday 8 September 2014

बहुमत मिला तो झारखंड को बनाएंगे ...




रांची। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा का आगामी चुनाव नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने का आह्वान करते हुए पार्टी कार्यर्कताओं से बूथ जीतने के लिए जीजान लगा देने की अपील की है। शाह ने आज प्रभात तारा मैदान में झारखंड प्रदेश राज्य स्तरीय कार्यकर्ता समागम में कहा कि स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी को राज्य में सत्ता दीजिए, पार्टी इस प्रदेश को गुजरात से भी बेहतर बनाएगी।


उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री चुनने के लिए चुनाव लड़ें, विधायक चुनने के लिए केवल लड़ेंगे तो हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को सत्ता देनी है तो दो तिहाई बहुमत के साथ दीजिए वर्ना विपक्ष में बैठेगें।


शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को स्पष्ट बहुमत देने का काम जनता ने किया है और वह चाहते है यहां की जनता भी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत दे, जिससे कि प्रदेश को अच्छी सरकार दी जा सके। उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि लोहार का काम पार्टी कार्यकर्ता करेंगे तभी चुनाव में जीत मिलेगी। झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ का भी निर्माण हुआ था और छत्तीसगढ़ आगे निकल गया, लेकिन झारंखड जहां का तहां है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment