Wednesday, 20 August 2014

सामना में सोनिया को बताया 'हुस्ने ...




नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक बार फिर बेहद तल्ख टिप्पणी की गई है। पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने इसके संपादकीय में लिखा है कि सोनिया के नेतृत्व में गश का शिकार है। कांग्रेस में किसी के पास दम नहीं है जो फिरंगी अध्यक्ष के सामने सच बयान कर सके।


शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय का ये शीर्षक बहुत कुछ कहता है। शीर्षक है हुस्न-ए-मिस फिरंग। इस संपादकीय के जरिये शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की हार के लिए बनी एंटनी कमेटी को आड़े हाथों लिया है जिसमें कथित रूप से लोकसभा चुनाव में करारी हार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदारी से बरी किया गया है।


उद्धव ठाकरे ने लिखा है कि कांग्रेस की फिरंगी अध्यिक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भयंकर गश का शिकार है। कांग्रेसी ठंडा करके खाओ की नीति अपनाते हैं। पराजय को ठंडा करके ही पचाना चाहते हैं। इस ठंडी नीति से फिरंगी अध्यक्षा के युवराज का लाभ है। पराजय के बाद कई राज्यों से राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल दागे गए। राहुल गांधी के खिलाफ उठती आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस ने एके एंटनी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की। कांग्रेस को जब भी कोई जीत मिली उसका सारा श्रेय सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिया गया। ऐसे में जब हार हुई है तो इसका जिम्मेदार भी नेतृत्व को ही माना जाना चाहिए। एंटनी जानते हैं कि कांग्रेस में सच्चाई के लिए किसी भी प्रकार की जगह नहीं है।


जाहिर है, कांग्रेस ने इस संपादकीय पर सख्त ऐतराज जताते हुए महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है। वैसे, ये पहली बार नहीं है जब सामना ने इतने तल्ख अंदाज में सोनिया गांधी या राहुल गांधी पर हमला किया है। शिवसेना हमेशा ही अपने विरोधियों पर सामना में इसी तरह की तल्ख टिप्पणी करती रही है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment