Wednesday, 20 August 2014

सोनिया के सामने नहीं बोलते ...




मुंबई। शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने संपादकीय में सोनिया को 'हुस्न ए मिस फिरंग' बताया है। और लिखा है कि कांग्रेसियों में हिम्मत नहीं कि फिरंगी अध्यक्षा के सामने सही बात कह सके। सामना के संपादकीय में लिखा है कि कांग्रेसी 'ठंडा करके खाओ' की नीति अपनाते हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भयंकर गश की शिकार है किसी में दम नहीं कि फिरंगी अध्यक्षा के समक्ष सत्य बयानी कर सके।


शिवसेना ने ये संपादकीय एंटनी के उस रिपोर्ट पर लिखा गया है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्लीन चिट दी गई है। 'सामना' की संपादकीय में इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर उद्धव ठाकरे ने लिखा है, कि अकबर इलाहाबादी कह रहे थे कि फिरंगी के चक्कर में पड़ने से जो गश खाएगा, उसके होश में आने में भी खासा समय जाएगा।


सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा गया है। संपादकीय में लिखा है कि कांग्रेसी ठंडा करके खाओ की नीति अपनाते हैं। पराजय को ठंडा करके ही पचाना चाहते हैं। इस ठंडी नीति से फिरंगी अध्यक्षा के युवराज का लाभ है। पराजय के बाद कई राज्यों से राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल दागे गए। राहुल गांधी के खिलाफ उठती आवाज को दबाने के लिए कांग्रेस ने एके एंटनी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की।


लेख में आगे लिखा है कि कांग्रेस के चुनावी खर्च में सबसे अधिक राशि सोनिया और राहुल गांधी की यात्राओं और प्रचार पर खर्च हुआ। कांग्रेस को जब भी कोई जीत मिली उसका सारा श्रेय सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दिया गया, ऐसे में जब हार हुई है तो इसका जिम्मेदार भी नेतृत्व को ही माना जाना चाहिए।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment