नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से मुलाकात पर सफाई दी है। अब्दुल बासित ने कहा कि पाक उच्चायोग के अफसर पहले भी अलगाववादी नेताओं से मिलते रहे हैं। बासित ने कहा कि बीते 20 सालों से अलगवादियों से मुलाकात चली आ रही है।
कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर एक विवादित मुद्दा है और दोनों देश बातचीत के जरिए ही इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं। बासित के मुताबिक कश्मीर की जनता भी इस विवाद में एक पक्ष है और किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले उनकी राय जरूरी है। दोनों देश के विदेश सचिव स्तर की बातचीत रद्द होने को दुखद बताते हुए बासित ने कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए ही तमाम विवाद सुलझा सकते हैं। ऐसे में बातचीत का रद्द होना ठीक नहीं है।
पाकिस्तान फौज पर लग रहे सीजफायर के उल्लंघन पर बासित ने आरोप लगाया कि भारतीय फौज भी खुलकर सीजफायर का उल्लंघन करती है। उन्होंने कहा कि बीते तीन महीने में भारतीय फौज भी 57 बार पाक चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की है।
अब्दुल बासित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है। आतंकवाद से सिर्फ भारत ही पीड़ित नहीं है, पाकिस्तान भी आतंकवाद की आग में झुलस रहा है। बासित ने कहा कि भारत पर 9/11 पर हमले के बाद से पाकिस्तान भी आतंकवाद की आग में झुलस रहा है। आतंकवाद से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान भारत से अच्छे रिश्ते चाहता है। दोनों देश शांति के पक्ष में है। दोनों देशों को शांति के लिए मिलकर काम करना होगा।
कश्मीर पर पाक का पैंतरा, भारत ने रोकी वार्ता
भारत-पाक वार्ता में अड़ंगे की साजिश है हमला?
'भारत का नहीं कश्मीर, ना पाक भारत का गुलाम'
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment