नई दिल्ली। गीतिका शर्मा खुदकुशी केस में दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गोपाल कांडा के वकील ने गीतिका के भाई को कोर्ट रूम के बाहर थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद गीतिका के भाई का कहना है कि वो इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा।
गौरतलब है कि गातिका ने खुदकुशी की थी और इस मामले में गोपाल कांडा पर अलग-अलग धाराओं में आरोप है। आज इस मामले में रोहिणी जिला कोर्ट में सुनवाई थी। दोनों पक्ष मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। आरोपी हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा जमानत पर बाहर चल रहे हैं। 23 वर्षीय एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा गोपाल कांडा की एयरलाइंस में काम करती थी। उसने अगस्त 2012 में खुदकुशी कर ली थी।
मालूम हो कि कांडा पर आरोप है कि उन्होंने गीतिका का यौन शोषण किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। गीतिका अपने पीछे सुसाइड नोट छोड़ गई थी। जिसमें उसने गोपाल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। गीतिका की खुदकुशी के बाद उसकी मां ने भी इसके कुछ महीनों बाद सुसाइड कर लिया था।
(एजेंसियों की जानकारी के साथ)
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment