Thursday, 21 August 2014

सलमान हिट एंड रन केस की डायरी गायब!




मुंबई। सलमान खान हिट एंड रन केस में मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक केस से जुड़े ज्यादातर कागजात गायब हो गए हैं। और केस डायरी भी नहीं मिल रही है। पुलिस ने आज मुंबई सेशन कोर्ट ने ये बातें बताईं। मुंबई पुलिस के इस खुलासे के बाद कोर्ट ने पूर्व जांच अधिकारियों को नोटिस दिया है और उन सभी को 12 सितंबर तक पेश होने का आदेश दिया है।


सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर 2002 को नशे में कार चलाते हुए बांद्रा में सड़क के किनारे सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया था। कुछ दिन पहले वकील आभा सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस मामले में काफी ढिलाई की है। इस मामले की सुनवाई 2005 में शुरू हुई थी। अभियोग पक्ष ने अब तक 11 गवाह पेश किए थे। इनमें सलमान की सुरक्षा में तैनात दो सरकारी पुलिस वाले अपनी गवाही से मुकर गए हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment