Tuesday, 26 August 2014

केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने ...




नई दिल्ली। केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को शीला ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मुलाकात की थी। हालांकि कल जब शीला से पत्राकारों ने उनके इस्तीफे पर सवाल पूछा था तो उन्होंने इसे महज अफवाह बताया था लेकिन आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


नरेंद्र मोदी सरकार के 26 मई को पदभार ग्रहण करने के बाद से अब तक सात राज्यपाल सरकार के इशारे पर इस्तीफा दे चुके हैं, जिनमें बीएल जोशी (उत्तर प्रदेश), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़), अश्विनी कुमार (नगालैंड), एम. के. नारायणन (पश्चिम बंगाल) , बीवी वांचू (गोवा), वाक्कोम बी. पुरुषोत्तम (मिजोरम) और के. शंकरनारायण (महाराष्ट्र) शामिल हैं। गुजरात की राज्यपाल कमला बेनीवाल को पहले मिजोरम स्थानांतरित किया गया और फिर पद के दुरुपयोग के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया।


इस बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के चार राज्यों में नए राज्यपालों के नाम की घोषणा की है। राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।


छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त का इस्तीफा


जोशी का इस्तीफा, मगर दूसरे कांग्रेसी गवर्नर अड़े!


5 राज्यों के राज्यपालों को हटाएगी मोदी सरकार!


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment