नई दिल्ली। यूपी में हरदोई में एक महिला ने बलात्कार की कोशिश कर रहे तांत्रिक को चाकू से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल तांत्रिक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी से मुताबिक हरदोई में रहने वाली 35 साल की महिला के पिता की तबियत ख़राब चल रही थी। जिसके बाद वो अपने पति के साथ अपने पिता के घर आ गई। पिता की तबीयत सही होने के लिए लोगों ने महिला के घरवालों को तंत्र-मन्त्र की सलाह दी। इसके लिए उन्नाव के बांगरमऊ से एक तांत्रिक को घर पर लाया गया। तांत्रिक दो बार पूजा पाठ करने के बाद तीसरी बार महिला को अकेले पूजा करने के लिए घर के एक कमरे में ले गया। जहां तांत्रिक ने महिला को कुछ नशा दे दिया और फिर बलात्कार की कोशिश की। लेकिन बेसुध होने से पहले महिला को जब तांत्रिक के हाथों अपनी आबरू लूटने का अहसास हुआ तो उसने वहीं पड़े चाकू से तांत्रिक पर हमला बोल दिया। उसके बाद महिला ने लोहे की फुंकनी से तांत्रिक के सर पर जोरदार प्रहार किया और शोर मचाते हुए कमरे से बाहर भाग आई।
महिला की आवाज सुनकर उसका पति भी मौके पर आ गया। घायल तांत्रिक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद महिला और उसके पति ने बाहर से कमरे में ताला डालकर पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके से पहुंचकर तांत्रिक को कमरे से बाहर निकाला तो तांत्रिक बुरी तरह घायल था। तांत्रिक के शरीर पर कई जगह चाकू और सिर पर गंभीर चोट थी। पूरे कमरे में खून फैला था। पुलिस ने लहूलुहान तांत्रिक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ समय बाद ही तांत्रिक की मौत हो गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज़ कर लिया और मामले में जांच शुरू कर दी।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment