Tuesday, 26 August 2014

पति की सफाई, पैसे के लिए तारा शाहदेव ...




रांची। राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव के आरोपों पर उनके पति रंजीत सिंह कोहली ने पहली बार सफाई दी है। प्रदेश के गृह सचिव, डीजीपी, एसएसपी समेत कई अफसरों को पत्र भेजकर कोहली ने पूरे घटनाक्रम को तारा शाहदेव की साजिश करार दिया है।


पत्र में कोहली ने सभी आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया है। उसने खुद को हिंदू बताया है। इसे साबित करने के लिए उसने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो भी भेजी है। कोहली का कहना है कि तारा शाहदेव अक्सर अपने पिता और भाई के लिए पैसे की मांग करती थी। पैसे नहीं देने पर तारा ने उसे फंसाने के लिए ये पूरी साजिश रची है।


उधर इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और सरकार न्याय की पक्षधर है लेकिन पूरे मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कल जिस तरह से बंद के नाम पर शहर में कुछ लोगों द्वारा उपद्रव किया गया, उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।


उधर बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले की सख्त जांच के आग्रह के साथ उपायुक्त से मिला। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तारा और उनके परिजनों से भी मिले। सदस्यों ने कहा कि रांची की पुलिस इस मामले को लगातार उलझा रही है और लगता है कि पुलिस कहीं न कहीं किसी के दबाव में काम कर रही है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment