मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। लोकल में सवार कुछ लोगों ने एक शख्स को बुरी तरह पीटा। ये सारा मामला किसी ने अपने मोबाइल में कैद किया। तस्वीरें चर्चगेट स्टेशन की है और पीटने वाले लोग इस शख्स के ट्रेन में सवार होने से नाराज थे। पीड़ित यात्री चर्चगेट से दहाणु जाने के लिए चढ़ा। उसके ट्रेन में चढ़ते ही वहां मौजूद कुछ यात्री उस पर बरस पड़े। उन्होंने दादागीरी दिखाते हुए उस यात्री से पूछा कि वो इस ट्रेन में क्यों चढ़ा। और ये कहते हुए उसे बुरी तरह पीटने लगे।
(वीडियो देखें)
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment