Sunday, 20 July 2014

ONGC के कुएं में गैस लीक, कर्मचारी ...




मुंबई। शनिवार को मुंबई के समुद्री तट से 90 नॉटिकल मील दूर बॉम्बे हाई में ओएनजीसी के कुएं से गैस लीकेज की खबर के बाद सनसनी फैल गई। सागर उदय नाम के इस प्लेटफॉर्म से गैस लीक होने के बाद आसपास के प्लेटफॉर्म में काम रोक दिया गया।


खबर मिलने के बाद तुरंत मौके पर कोस्ट गार्ड और नेवी को मदद के लिए भेजा गया। वहां से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि गैस लीकेज से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारों के मुताबिक यहां से हाइड्रोकार्बन गैस निकाले जाते हैं, जो बेहद ज्वलनशील होते हैं। लेकिन गनीमत रही कि लीक हो रही गैस आग में तब्दील नहीं हुई।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment