बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं गैंगरेप केस की जांच कर रही सीबीआई आज एक बार फिर दोनों बहनों के शवों को कब्र से निकालने की कोशिश करेगी। शनिवार को दोनों बहनों के शवों को कब्र से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन गंगा में उफान के चलते उनके कब्र तक पानी आ गया। कब्र को पानी से बचाने की पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
इलाके में भारी बारिश होने की वजह से भी काम प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए शवों को बाहर निकालने के लिए अत्याधुनिक औजार मंगाए गए हैं। नए औजारों की मदद से आज एक बार फिर शवों को बाहर निकालने की कोशिश होगी। आपको बता दें कि बदायूं में दो बहनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। आरोप है कि गैंगरेप के बाद दोनों बहनों की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में यूपी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद केस सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उन्हें दोनों बहनों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कोई खास जानकारी नहीं मिली थी, लिहाजा शवों को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम का फैसला किया गया।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment