Sunday, 20 July 2014

20 जुलाई राशिफल: क्या कहते हैं आपके ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। सृजन और स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। बंधु बांधव सहयोगी रहेंगे। दाम्पत्य में सहजता बनी रहेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


वृषभ- रक्त संबंधियों की मदद से महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे। न्यायिक मामलों में सक्रियता रह सकती है। ओछे लोगों से सीमित व्यवहार रखें। पराक्रम प्रदर्शन में अच्छे रहेंगे। वाणी व्यवहार का लाभ


मिलेगा।


मिथुन- स्वार्थ से क्षणिक लाभ संभव है। दीर्घकालीन रिश्तों के लिए साख कमानी होती है। करियर कारोबार में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन आय बढ़ाने वाला।


कर्क- परिस्थितियों पर विजय पाना आसान है, सिर्फ सही का भान होना चाहिए। कार्यगति तेज बनाए रखें। छोटी सोच से कोई कार्य न करें। बड़ों की सुनें। सत्ता का लाभ मिलेगा। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।


सिंह- श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा देंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में रुचि रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। साहस पराक्रम की प्रबलता रहेगी। आर्थिक स्त्रोत बेहतर बने रहेंगे। दिन भाग्यवर्धक। अति उत्साह से बचें।


कन्या- संतुलन पर जोर दें। क्षमता से बड़े लक्ष्य से बचें। वही करें जो समझ में आता हो। सेहत का ख्याल रखें। वाणी व्यवहार में नम्रता लाएं। करियर कारोबार में सहजता बनी रहेगी। सहकर्मी सहयोगी होंगे।


तुला- उत्साह से शुरू किए गए कार्यों को अंतिम पड़ाव तक ले जाने हरसंभव कोशिश करें। आवश्यक कार्य आज ही कर लें। निजी जीवन सुखमय बना रहेगा। कामकाज में शुभता सहजता रहेगी। दिन श्रेष्ठ।


वृश्चिक- कमजोरियों पर विजय पाना ही विकास है। इन्हें जाहिर न होने दें और विजेता की तरह उभरें। विपक्ष हमलावर बना रह सकता है। समझदारी से आगे बढ़ें। आत्मबल बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य।


धनु- सेवा समर्पण और त्याग का सम्मिश्रण ही प्रेम को बल देता है। इसके इतर सिर्फ स्वार्थ और सतहीयता है। चंचलता पर अंकुश रखें।वि़द्यार्थी अच्छा करते रहेंगे। आर्थिक लाभ पर जोर दे सकते हैं। दिन शुभ।


मकर- भ्रम की स्थिति में वही करें जो बड़े कहें। माता पिता के अनुभव का लाभ उठाएं। कार्यक्षेत्र में धूर्त और स्वार्थी लोगों से सतर्क रहें। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।


कुंभ- प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण होता है। समय पर किए गए कार्य ही फलीभूत होते हैं। लक्ष्योन्मुख बने रहें। तेजी दिखाएं। भाग्य का साथ मिलेगा। मनोबल उंचा रखें। आत्म अवलोकन करें और आगे बढ़ें। दिन शुभ।


मीन- शुभता सहजता को बढ़ावा को मिलेगा। सपरिवार श्रेष्ठ समय बिताएंगे। रहन सहन उत्तम रहेगा। व्यंग्य की भाषा से बचें। शिक्षा प्रेम और आर्थिक पक्ष बेहतर बने रहेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। दिन शुभ।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment