Wednesday, 11 December 2013

RBI गर्वनर की बीजेपी को सलाह, इंतजार से ...




नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने चिंता जाहिर कर बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि रिफॉर्म रोकना महंगा पड़ सकता है क्योंकि रेटिंग एजेंसियां नई सरकार बनने का इंतजार नहीं करेंगी। इससे पहले यशवंत सिन्हा ने सीएनबीसी आवाज़ से खास बातचीत में कहा था कि रिफॉर्म के लिए नई सरकार का इंतजार करना चाहिए।


रघुराम राजन के मुताबिक रिफॉर्म के अहम बिल को अगली सरकार के लिए टालना भारी पड़ सकता है। अगर सरकार ने रिफॉर्म नहीं किया तो इकोनॉमी को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। हालांकि 2 दिन पहले ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने सीएनबीसी आवाज़ से कहा था कि नई सरकार आने तक संसद में कोई बिल पास नहीं होने देंगे।


रघुराम राजन ने कहा कि रिफॉर्म को रोकना ठीक नहीं है क्योंकि इकोनॉमी को पटरी में लाने के लिए रिफॉर्म की जरूरत है। लिहाजा विपक्ष को अहम बिल पास कराने में सरकार का सहयोग देना चाहिए। हालांकि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज फिर भरोसा दिलाया कि घरेलू इकोनॉमी में सुधार हो रहा है। साथ ही वित्त मंत्री ने वित्तीय घाटे को काबू में करने के लिए हरसंभव कोशिश करने का भी भरोसा दिया है। वित्त वर्ष 2017 तक वित्तीय घाटा 3 फीसदी तक लाने का लक्ष्य है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment