Wednesday, 11 December 2013

मोदी को ब्रिटेन के वीजा पर बैन नहीं: ...




चेन्नई। ब्रिटेन के व्यापार और कौशल विकास मंत्री वाइस केबल ने बुधवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ब्रिटेन का वीजा जारी करने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए केबल ने आज ग्रेट ब्रिटिश फेस्टिवल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ब्रिटिश सरकार भारतीय राजनेताओं के कामकाज का निर्णय नहीं लेती है।


उन्होंने कहा कि हम भारतीय नेताओं के फैसले नहीं ले रहे हैं। हमने गुजरात में मोदी से बातचीत की है। उनके लिए वीजा जारी करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। नरेंद्र मोदी जब चाहें ब्रिटेन आ सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment