रालेगण सिद्धी। महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में जनलोकपाल विधेयक पारित कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे का वजन कम हो गया है। अन्ना के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही डॉक्टरों की टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप माणे ने उनकी जांच के बाद बताया कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुये उन्हें भाषण न देने की सलाह दी गई है।
जनलोकपाल विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में ही पारित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए अन्ना मंगलवार से ही अपने गांव रालेगण सिद्धी में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज नके अनशन में शामिल होने दिल्ली से भी कई समाजसेवी के वहां पहुंचने के आसार हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment