Wednesday, 11 December 2013

कल विवाह के बंधन में बंध जाएंगे ...




कोच्चि। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे विवादित एस. श्रीसंत जयपुर के शाही परिवार की एक युवती के साथ गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। श्रीसंत का विवाह पेशेवर आभूषण डिजाइनर भुवनेश्वरी कुमारी के साथ केरल के मशहूर गुरुयावूर श्रीकृष्ण मंदिर में गुरुवार की सुबह होगा।


विवाह पूर्व के संस्कार बुधवार को निजी होटल में नजदीकी रिश्तेदारों की उपस्थिति में संपन्न हुए। भुवनेश्वरी आठ दिसंबर को अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंचीं। दोनों पिछले कई सालों से एकदूसरे के संपर्क में थे, और श्रीसंत की होने वाली पत्नी कठिन समय में भी उनके साथ थीं।


श्रीसंत के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि विवाह के बाद श्रीसंत और उनकी पत्नी श्रीसंत के एर्नाकुलम जिले के कोठामंगलम स्थित पैतृक आवास पर जाएंगे। इससे पहले यहां गुरुवार को एक स्वागत समारोह होगा। आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी श्रीसंत को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर तरह का क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment