Monday 9 December 2013

मोदी ने ट्विटर पर किया सोनिया को ...




नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने उनके 'लंबे और स्वस्थ जीवन' की कामना की। मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं। मैं उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी दोनों ही राजनीतिक सभाओं में एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए मशहूर हैं। कई बार उनके राजनीतिक हमले या बयानवाजी सार्वजनिक चर्चा का मुद्दा बनते रहे हैं। कल ही हिंदी पट्टी के चार राज्यों में कांग्रेस की जबरदस्त चुनावी हार हुई है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment