Friday 6 December 2013

पढ़ें: मंडेला की वो बातें, जिन्होंने ...




नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के ‘गांधी’ नेल्सन मंडेला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नेल्सन मंडेला के निधन की खबर से दुनिया भर में शोक की लहर फैल गई है। अफ्रीका के काले लोगों का नायक पूरी दुनिया में इंसानी अधिकारों के संघर्ष की मिसाल बन गया। नेल्सन मंडेला की कुछ ऐसी बातें जिन्होंने मंडेला को महान बना। मंडेला की कुछ ऐसी ही महान बातें-


1. जिंदगी भर मैंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष किया। मैं उस ऐहसास को लेकर हमेशा रोमांचित रहा, जहां एक लोकतांत्रिक और आजाद समाज में लोग समान अधिकार के साथ खुशी से रहते हैं। ये एक ऐसा ऐहसास है जिसके लिए मैं मरने तक के लिए तैयार हूं।


2. सबके लिए इंसाफ हो, सबके लिए शांति हो, सबको काम मिले, खाना हो, पानी हो, नमक हो। कभी भी ऐसा ना हो कि ये खूबसूरत धरती दूसरे के हाथों कुचली जाए, उसके साथ जानवर की तरह बर्ताव किया जाए। आजाद होने का ये ऐहसास कायम रहे।


3. नस्लभेद इंसानियत पर एक धब्बा है। ये ऐहसास कि दूसरे हमसे कमजोर हैं, ये ऐहसास कि कुछ लोग खुद को दूसरों से ज्यादा सक्षम मानें, सामने वाले के साथ इंसान की तरह बर्ताव ना करें, उन लोगों से भी इंसानियत छीन लेता है जो खुद को भगवान मानते हैं।


4. हम उस व्यवस्था से अलग हो रहे हैं जहां इंसानियत का अपमान होता था, जो हमें नस्ल के आधार पर बांटती थी, एक दूसरे से लड़ाती थी, एक दूसरे को नीचा दिखाती थी। इस व्यवस्था ने मानवता के साथ अपराध किया है।


5. हमने बेहतर जिंदगी की नींव रखी है। जिन चीजों के बारे में हम कभी सोच नहीं सकते थे, वो अब हर रोज की हकीकत है। मैं नेताओं की उस पीढ़ी से हूं जिनके लिए लोकतंत्र हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती था।


6. गरीबी खत्म करना समाजसेवा की तरह नहीं, बल्कि इंसाफ देने की तरह है। ये मूलभूत अधिकार की रक्षा है, दूसरों को सम्मान के साथ जिंदगी जीने का अधिकार देने की तरह है। जब तक गरीबी रहेगी, कभी भी असली आजादी नहीं मिल पाएगी।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment