Monday 6 October 2014

देश भर में ईद की धूम, PM ने दी मुबारकबाद




नई दिल्ली। देशभर में धूमधाम से ईद-उल-जुहा मनाई जा रही है। दिल्ली हो या मुंबई, लखनऊ हो या भोपाल हर जगह मस्जिदों में नमाज के लिए भारी भीड़ है। लोग खुदा की इबादत का मौका नहीं छोड़ना चाहते। कुर्बानी के त्योहार बकरीद के मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-जुहा की बधाई दी। बकरीद को इस्लाम में बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। इस्लाम में एक साल में दो ईद मनाई जाती है। एक ईद जिसे मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी है बकरीद। बकरीद पर अल्लाह को बकरे की कुर्बानी दी जाती है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment