Sunday 5 October 2014

छत्तीसगढ़: राज्य कर्मचारियों का DA 7% ...




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सात प्रतिशत की एक अतिरिक्त किश्त मंजूर की है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के भार साधक मंत्री डॉ रमन सिंह के अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने कल राज्य कर्मचारियों के लिए सात प्रतिशत डीए का आदेश जारी कर दिया।


उन्होंने बताया कि इस आदेश के तहत अब राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्तें की पुनरीक्षित दर 107 प्रतिशत हो गई है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन में जुड़कर मिलने लगेगा। यह आदेश विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, कार्य भारित और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा। बढ़े हुए महंगाई भत्तें की राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। इसकी गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment