Tuesday 7 October 2014

जब तक मैं दिल्ली में बैठा हूं, ...




मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी पहली रैली सिंधुखेड़ा में की। मोदी ने शिवसेना द्वारा अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर किए गए वार का बिना किसी का नाम लिए करारा जवाब दिया। मोदी ने कहा कि ऐसी कोई ताकत अभी पैदा नहीं हुई जो महाराष्ट्र को बांट सके। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई के बिना महाराष्ट्र अधूरा है और महाराष्ट्र के बिना हिंदुस्तान अधूरा है।


गौरतलब है कि शिवसेना जहां बीजेपी पर महाराष्ट्र को बांटने का आरोप लगा रही है तो कांग्रेस मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का। सिंधुखेड़ा की अपनी रैली में मोदी ने इन दोनों पार्टियों का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि चुनाव के बुखार में लोग कुछ भी बोल रहे हैं। कुछ भी आरोप लगा रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं लेकिन वो ताकत अभी पैदा नहीं हुई जो महाराष्ट्र को बांट सके। जब तक मैं दिल्ली में बैठा हूं महाराष्ट्र को कोई नहीं बांट सकता।


मोदी ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के आरोप भी लग रहे हैं। लेकिन ऐसे लोग सुन लें कि मुंबई के बिना महाराष्ट्र अधूरा है, और महाराष्ट्र के बिना हिंदुस्तान अधूरा है।


राज्य में पिछले 15 साल से सत्ता पर काबिज कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि 15 साल में महाराष्ट्र की दो पीढ़ियां बर्बाद हो गई हैं। राज्य और केंद्र में उनकी सरकार के बावजूद किसान आत्महत्या करते रहे। एक साल में 3700 किसानों के परिवारों को बर्बाद करने का काम इन सरकारों ने किया। 15 अक्टूबर को जब वोटिंग होगी तो वो दिन 15 साल बाद महाराष्ट्र की मुक्ति का दिवस बनेगा। 15 साल से महाराष्ट्र जिस भ्रष्टाचार के चंगुल में फंसा है, 15 अक्टूबर को इससे मुक्ति का अवसर है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment