Thursday 2 October 2014

अमेरिका यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे ...




नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के बाद आज स्वदेश लौट आए। हवाई अड्डे पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी का स्वागत किया। अमेरिका यात्रा के दौरान मोदी ने बराक ओबामा के साथ विभिन्न मुद्दों पर शिखर वार्ता की। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया।


पांच दिन की अपनी यात्रा के दौरान पीएम ने 50 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत की। इसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनका भाषण, मैडिसन स्क्वेयर में अप्रवासी भारतीयों के बीच संबोधन, दुनिया के बड़े कारोबारियों से मुलाकात और अंत में राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात शामिल रही।


पीएम इन दिनों नवरात्रि के व्रत पर हैं और अपनी पूरी यात्रा के दौरान उन्होंने सिर्फ पानी पीकर काम चलाया। विशेष सम्मान के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, मोदी के साथ अफ्रीकी मूल के अमेरिकी मानवाधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक भी पर गए।


इस यात्रा को मोदी ने 'अत्यंत सफल यात्रा' करार दिया है। उन्होंने नौकरशाही के लालफीताशाही व्यवस्था को लाल गलीचे में तब्दील करने का वादा किया है और अमेरिकी व्यापार एवं उद्योग जगत से भारत आने और 'मेक इन इंडिया' में शामिल होने का न्योता दिया है।


संयुक्त दृष्टि पत्र और वाशिंगटन पोस्ट में संयुक्त ऑप-एड लेख कुछ अप्रत्याशित रहा। मोदी और ओबामा ने इनमें 'चलें साथ-साथ, आगे हम बढ़ेंगे एकसाथ' पर जोर दिया है। दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत साझीदारी की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए नया एजेंडा रखा है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment