Wednesday 8 October 2014

अनिल अंबानी ने मुंबई के चर्चगेट पर ...




नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्वच्छ भारत से जुड़ते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी ने आज सुबह मुंबई की सड़कों पर झाड़ू लगाई। अनिल अंबानी ने हाथ में झाड़ू लेकर मुंबई के चर्चगेट स्टेशन के बाहर पड़ी गंदगी साफ की।


इस दौरान उनके साथ कुछ और लोग भी थे। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को जब पीएम मोदी ने मिशन स्वच्छ भारत की शुरुआत की थी तो 9 लोगों को इस अभियान से जुड़ने का न्यौता दिया था। उन 9 लोगों में से एक उद्योगपति अनिल अंबानी भी थे।


इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी पीएम का चैलैंज स्वीकार करते हुए मुंबई में झाड़ू लगाई थी और अपना वीडियो सोशल साइट पर अपलोड किया था।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment