Monday 6 October 2014

जान्ह्वी के लिए सोशल मीडिया में चली ...




नई दिल्ली। नन्ही जान्ह्वी के मिलने में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स की भी अहम भूमिका है। लोगों ने इस बच्ची को खोजने के लिए सोशल साइट्स पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की। लगातार लोग मासूम जान्ह्वी को उसके परिवार से मिलाने के लिए सोशल साइट्स पर मुहिम चला रहे थे। जान्ह्वी के मिलने के बाद परिवारवालों ने भी इस मुहिम से जुड़े सारे लोगों का और मीडिया का शुक्रिया अदा किया।


जान्ह्वी को खोज निकालने में सोशल साइट्स ने बहुत अहम भूमिका निभाई। सोशल मीडिया पर जान्ह्वी की तस्वीरें लगातार 7 दिनों तक छाई रही। सोशल साइट्स पर जान्ह्वी की वापसी के लिए लागातार कैंपेनिंग की गई। लोगों ने जान्ह्वी की वापसी के लिए फेसबुक पर पोस्ट किए, तो ट्वीटर पर ट्वीट भी कम नहीं हुए। लोगों ने बकायदा अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर मिसिंग जान्ह्वी की लगाई थी। इतना ही नहीं व्हाट्सअप जैसे सोशल नेटवर्किंग एप पर भी जान्ह्वी से जुड़े पोस्ट लगातार भेजे गए। सोशल वेबसाइट्स की पहुंच काफी ज्यादा है ये जानते हुए जान्ह्वी के परिवार वालों ने बकायदा फेसबुक पर एक पेज भी बनाया था।


इन सारी तस्वीरों को शेयर करने वाले लोगों का जान्ह्वी से कोई सीधा वास्ता नहीं है। इनमें से ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं जो शायद जान्ह्वी को जानते भी नहीं। लेकिन इन सभी ने इस मासूम बच्ची को ढूंढ निकालने के लिए अपीलें की, मुहीम चलाई। इन सभी की एक ही कोशिश थी कि जैसे भी हो लोगों तक जान्ह्वी की जानकारी पहुंचाई जाए और जान्ह्वी को खोज निकाला। एक-एक तस्वीर को हजारों लोगों ने शेयर किया, रीट्विट किया। ये सारी कोशिशें हुई इस नन्ही सी बच्ची को वापस अपने परिवार से मिलाने के लिए। सोशल मीडिया और मीडिया की इन कोशिशों के लिए जान्ह्वी के परिवारवालों ने शुक्रिया भी अदा किया।


जान्ह्वी की तस्वीरों के लगातार शेयर और पोस्ट होने से साफ तौर पर जान्ह्वी के बारे में और ज्यादा लोगों को पता चला। ये शायद इसी मुहिम का नतीजा था कि दिल्ली पुलिस ने जान्ह्वी को ढूंढने के लिए सैटेलाइट तक की मदद ली। सोशल मीडिया पर फैली जान्ह्वी की इन तस्वीरों ने ये तो साफ कर दिया है कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स का उपयोग किसी की मदद के लिए भी किया जा सकता है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment