Tuesday 7 October 2014

चुनावी रैली में गडकरी को जूता मारने ...




पुणे। पुणे के कोथरूड में चुनावी रैली को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर एक व्यक्ति ने जूता मारने का प्रयास किया। हालांकि जूता गडकरी को लगा नहीं। जूता गडकरी से काफी दूर गिरा। गडकरी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया। बाद में उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


घटना तब घटी जब गडकरी चुनावी सभा को संबोधित करने आ ही रहे थे। तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने पीछे से उनपर जूता चला दिया। हालांकि, गडकरी को जूता लग नहीं पाया। गडकरी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोपी शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कहा जा रहा है कि जूता फेंकने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।


नितिन गडकरी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment