Tuesday 7 October 2014

7 अक्टूबर राशिफल: सिंह- अपनों का साथ ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- श्रेष्ठ कार्याें को आगे बढ़ाएंगे। लाइफ स्टाइल और आर्ट से जुड़ी वस्तुओं में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मिठास घुलेगी। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है। दिन शुभ फलकारक।


वृष- फेस्टिव सीजन को भुनाने पर जोर रहेगा। आर्थिक लाभ को बल मिलेगा। लाइफ स्टाइल से जुड़ीं वस्तुओं का व्यवसाय अधिक लाभ देगा। बहुमुखी प्रतिभा से शुभता और बढ़ाएंगे। दिन श्रेष्ठ।


मिथुन- महत्वपूर्ण मीटिंग्स में सफल रहेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती हैं। सुख सौख्य और सौंदर्यबोध को बल मिलेगा। उन्नतिकारक समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं। सक्रियता बढ़ाएं।


कर्क- फेस्टिव सीजन की योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। भाग्यकारक समय है। आस्था विश्वास को बल मिलेगा। मनोरंजन में रुचि रहेगी। आगामी सप्ताह श्रेष्ठ फलकारक। संपर्क बेहतर होंगे।


सिंह- अनुकूलता बनाए रखने के लिए अनुशासन पर जोर दें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। गुप्त योजनाओं को बल मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। दिन सामान्य से शुभ।


कन्या- घर में सुखकारक वस्तुओं की अधिकता बनाए पर जोर दे सकते हैं। दाम्पत्य में सुख सौख्य का संचार बढ़ेगा। उन्नतिशील समय का लाभ उठाएं। साझीदारी फलेगी। भेंट मुलाकातों पर जोर दें।


तुला- स्वयं के लिए बड़े लक्ष्य बनाइये और अमल बढ़ाइये। विपक्ष अपनी भूमिका निभाता रहेगा। संघर्ष से सफलता सुनिश्चित करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। जिम्मेदार बने रहेंगे। दिन हितकर।


वृश्चिक- मन हमेशा सच्चा होता। आत्मा की आवाज को महत्व दें। वही करें जो उचित नजर आए। युवा उम्मीद से अच्छा करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ।


धनु- मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। भव्य भवन व वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा। बजट बनाकर खर्च करें। कलात्मकता बढ़ी हुई रहेगी। रिश्तों में मिठास रहेगी।


मकर- श्रेष्ठ सूचनाओं के प्रचार प्रसार में आगे रहेंगे। संपर्क और संबंध मजबूत होंगे। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति के अच्छे संकेत हैं। साझीदार सहयोगी रहेंगे। दाम्पत्य में सुख बना रहेगा।


कुंभ- उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। आदर्शाें को बल मिलेगा। परिजनों से नजदीकी बढ़ेगी। संग्रह और संस्कारों के बढ़ावे मे रुचि रहेगी। मूल्यवान भेंट प्राप्त हो सकती है। दिन श्रेष्ठ।


मीन- दीपोत्सव को स्पेशल बनाने की सोच को बल मिलेगा। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। मन के रिश्तों को महत्व देंगे। लाभ संवार पर रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ें।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment