Monday 6 October 2014

6 अक्टूबर राशिफल: कन्या- खर्च बढ़ा ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- व्यवसायिक कार्याें में बेहतर रहेंगे। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकाधिक समय देेने की सोच रखें। दिन शुभकारक।


वृष- सभी वर्गाें का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक सहज और सक्रिय रहेंगे। जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। श्रेष्ठ संपर्काें का लाभ मिलेगा। दिन हितकारक।


मिथुन- कुल कुटुम्ब में सुख का संचार रहेगा। अपनों का साथ सहयोग सफलता को और बढ़ाएगा। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। भाग्य की प्रबलता और फेस्टिव सीजन का लाभ उठाएं। दिन उत्तम।


कर्क- जिम्मेदारियों को सहज पूरा करें। उन्हें भार न मानें। अप्रत्याशित सफलता संभव है। अधिक मेहनत और अव्यवस्थित खानपान से बचें। वाणी व्यवहार मधुर रहेगा। योजना साझा करने से बचें।


सिंह- जीवन सुख सौभाग्य से भरा रहेगा। दाम्पत्य में प्रेम संस्कार और विश्वास को बल मिलेगा। साझीदारी फलेगी। मित्र विश्वसनीय रहेंगे। सक्रियता बढ़ाएं और आवश्यक कार्य जल्द करें।


कन्या- फेस्टिव सीजन का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त प्रयासों पर जोर दें। संघर्ष से सफलता सुनिश्चित करें। विपक्ष सक्रिय रहेगा। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य से शुभ।


तुला- व्यक्तित्व को निखारने संवारने में रुचि लेंगे। चिंतन मनन और बौद्धिक प्रयासों में मन लगेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर बनेंगे। अप्रत्याशित सफलता से सबको प्रभावित करेंगे।


वृश्चिक- निस्वार्थ रहें। समस्त सुख वैभव आपको प्राप्त होने की अच्छी संभावना है। बड़ों को आदर दें। अपेक्षाओं का बोझ न खुद पर डालें न दूसरों पर। सहज गति से आगे बढ़ते रहें।


धनु- कर्मठ और संवेदनशील बने रहें। आवश्यक सूचनाओं की प्राप्ति बनी रहेगी। संपर्क और मजबूत होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संबंध संवरेंगे। आवश्यक कार्याें को आज ही पूरा करने की सोच रखें।


मकर- उल्लास से भरे आप फेस्टिव सीजन को और रौनकदार बनाएंगे। अपनों का साथमिलेगा। घर परिवार में मंगलकार्य होंगे। वाणी व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे। संग्रह, संस्कारों पर जोर होगा।


कुंभ- लक्ष्यकेंद्रित प्रयास ही सर्वाधिक सफल होते हैं। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में रहेंगे। लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ेगा। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। तेजी दिखाएं। पूछपरख बढ़ेगी। दिन उत्तम।


मीन- फेस्टिव सीजन की तैयारी को अंतिम रूप दें। उचित निवेश में सफल रहेंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अफवाह और अहम से बचें। आगे और बेहतर परिस्थितयों के निर्मित होने के संकेत हैं। ध्यान उसी पर केंद्रित रखें।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment