Friday 3 October 2014

3 अक्टूबर राशिफल: धनु- परिजन प्रसन्न ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामले पक्ष में रहेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। घर से और बड़ों से नजदीकियां बढ़ेगी। दिन हितकारक।


वृष- धर्म संस्कारों को आगे बढ़ाएंगे। आस्था और आत्मविश्वास से चहुंओर सफलता अर्जित करेंगे। शुभता का लाभ करियर कारोबार में बेहतरी के लिए उठाएं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


मिथुन- योजनाओं पर अमल बढ़ाएं। अनुशासन और अनुबंध का सम्मान करें। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। अपनों का साथ उपलब्धि अर्जित करने में सहायक होगा। दिन सामान्य शुभ।


कर्क- उत्सव की धूम और अपनों का साथ आनंद को कई गुना बढ़ाएगा। तेजी दिखाएं। कारोबारी समझौते सफल होंगे। मित्रता को बल मिलेगा। जीवन साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। दिन शुभ।


सिंह- श्रेष्ठ निवेशों से करियर कारोबार को और गति मिलेगी। रिश्तों में मिठास बनाए रखेंगे। शानो-शौकत पर जोर रह सकता है। दिन शुभ फलकारक। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है।


कन्या- प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष को बल मिलेगा। संतान से शुभ सूचना मिलेगी। कारोबार उछाल पर रहेगा। दिन उत्तम।


तुला- भव्य भवन-वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। बड़ों से करीबी बनाकर रखना अधिक हितकर होगा। कामकाज बेहतर बना रहेगा। दिन शुभ।


वृश्चिक- भाग्य उसी का प्रबल होता है जो ऊर्जावान सक्रिय और सुविचारों वाला होता है। संबंधों को मजबूती मिलेगी। संपर्क पर जोर रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। दिन श्रेष्ठ।


धनु- अच्छाइयों को बढ़ावा देंगे। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। परिजन प्रसन्न रहेंगे। संग्रह और सुख वृद्धि पर जोर रहेगा। उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन उत्तम।


मकर- फेस्टिव सीजन में आपके उत्साह से और चार चांद लगना संभव है। उन्नति और उपलब्धि अर्जित करने का समय है। सक्रियता और समझ से श्रेष्ठता को प्राप्त होंगे। दिन उत्तम।


कुंभ- कलातमक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। रिश्तों में मिठास बढ़ाने में सफल रहेंगे। विपक्षी से भी प्रशंसा पाएंगे। खर्च बजट में रखें। दिन शुभ।


मीन- आर्थिक लाभ के अवसरों को भुनाने में सफल रहेंगे। चहुंओर सफलता के संकेत हैं। प्रियजन से भेंट संभव है। प्रेम में सफलता मिलेगी। समझौते हितकर रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन शुभ।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment