बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में प्रधानमंत्री मोदी रैली के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने कहा कि 15 सालों में महाराष्ट्र को कांग्रेस ने लूट लिया। इस राज्य का विकास तो दूर इसकी दशा और खराब हो गई। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी दोनों ने मिलकर महाराष्ट्र का बुरा हाल कर दिया है।
मोदी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
केंद्र में 10 साल से कांग्रेस की सरकार थी और महाराष्ट्र में 15 साल से कांग्रेस की ही सरकार है फिर भी यहां किसान क्यों खुदकुशी कर रहे हैं। मोदी ने शरद पवार पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी नहीं भ्रष्टाचारवादी पार्टी है।
कांग्रेस से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मोदी ने कहा कि विरोधी हमारे खिलाफ अफवाह फैला रहे है। देश को लूटने वालों से जनता जरूर बदला लेगी। केंद्र में तो जनता ने कांग्रेस से बदला ले लिया है और अब महाराष्ट्र की बारी है। मोदी ने कहा कि हम स्कैम महाराष्ट्र को स्किल महाराष्ट्र बना देंगे।
बीजेपी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment