Wednesday 1 October 2014

1 अक्टूबर राशिफल: कर्क- अफवाहों पर ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- फेस्टिव सीजन को एंजॉय करने के पूरे मूड में आज से आप चुके हैं। भाग्य की प्रबलता सभी क्षेत्रों में बेहतर कराएगी। करियर कारोबार में उछाल का समय है। आस्था और विश्वास बढ़ेंगे। दिन श्रेष्ठ।


वृष- आकस्मिक लाभ की संभावना बनी रहेगी। योजनाओं पर काम ज्यादा करें, चर्चा कम करें। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यवहार मधुर रहेगा। फेस्टिव सीजन की तैयारी में जुटे रह सकते हैं। दिन सामान्य शुभ।


मिथुन- घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। दाम्पत्य में विश्वास और प्यार बढ़ेगा। साझेदारियों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को गति दें। स्थायित्व से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। दिन शुभकारक।


कर्क- जीत की जिद आगे बनाए रखेगी। अधिकारों के संरक्षण में सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में लापरवाही से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। संघर्ष से सफलता मिलेगी। दिन सामान्य शुभ।


सिंह- सहजता और अनुकूलता को बल मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। नए


मित्रों को समय देंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। समझ विवेक से महत्वपूर्ण मामलों में विजेता बने रहेंगे। दिन हितकर।


कन्या- भौतिक संसाधनों में वृद्धि संभव है। स्वार्थ से परे रहकर कार्य करें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। बड़ों की बात ध्यान से सुनें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।


तुला- शुभ संकेतों और सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। संपर्कों को मजबूती मिलेगी। पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। बंधुजन सहयोगी रहेंगे। दिन शुभताकारक।


वृश्चिक- प्रयासों के फलित होने के संकेत हैं। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। परिजनों का सहयोग समर्थन प्राप्त करेंगे। व्यवहार कुशलता से सबको को प्रभावित करेंगे। दिन उत्तम।


धनु- सृजनात्मकता और स्मरणशक्ति को बल मिलेगा। जो भी करना चाहते हैं निसंकोच होकर पूरे मनोयोग से करें। लोकप्रियता और पूछपरख में वृद्धि होगी। फेस्टिव सीजन एंजॉय करेंगे। दिन शुभ।


मकर- रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। अपनों के लिए क्षमता से अधिक कर दिखाएंगे। बड़प्पन और प्रशंसा के दिखावे बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें। खर्च बढ़ेगा। निवेश पर जोर देंगे। दिन सामान्य शुभ।


कुंभ- करियर कारोबार को अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। दिन उन्नतिकारक। तेजी दिखाएं।


मीन- प्रशंसा और प्रतिष्ठा को बढ़त पर रहेंगे। कामकाज में सभी के सहयोग उम्मीद से अच्छा कर दिखाएंगे। लाभ के संकेत मिलेंगे। नए प्रयोगों को महत्व मिलेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment