Tuesday 9 September 2014

कश्मीर मदद को राज्यों ने बढ़ाए हाथ, UP ...




नई दिल्ली। जलमग्न जम्मू-कश्मीर की मदद के लिए कई राज्यों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए तमिलनाडु, गुजरात, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश ने आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा ने जम्मू कश्मीर को पांच-पांच करोड़ रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश ने जलमग्न घाटी में लोगों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपए और बिहार ने 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।


तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने घोषणा की है कि तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री राहत कोष से जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपये की सहायता भेजी जाए। दूसरी तरफ ओडिशा राज्य भी 5 करोड़ रुपये की सहायता देगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के 40 सदस्यों की एक टीम जरूरत के सभी उपकरणों और नौकाओं के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।


वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने घोषणा की कि सरकार जम्मू-कश्मीर को पांच करोड़ रुपये बतौर मदद देगी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर को रोज एक लाख खाने का पैकेट दिया जाएगा। इसके लिए अहमदाबाद, राजकोट और सूरत के सरकिट हाउस में फूड पैकेट कंट्रोल रूम बनाया गया है।


साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने घोषणा की कि जम्मूश कश्मीर सरकार को आपदा प्रबंधन में सहयोग के लिए दस करोड़ रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment