Tuesday 9 September 2014

पढ़ें: कौन से सितारे बनेंगे बिग बॉस-8 ...




मुंबई। हिंदुस्तान का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर आपकी टीवी पर कब्जा करने आ रहा है। सीजन आठवां है और सलमान खान ही इस बार इसे होस्ट कर रहे हैं। लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में आखिर कौन कौन से कंटेस्टेंट होंगे। हवाई जहाज पर सवार सलमान आखिर किस-किस को लेकर आ रहे हैं बिग बॉस में।


21 सितंबर से रात नौ बजे से शुरू होगा टीवी का सबसे बड़ा ड्रामा और कौन कौन होगा इस बार इस रिएलिटी शो का हिस्सा ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। जाहिर है सलमान खान दर्शकों को कभी निराश नहीं करते इसलिए सुनने में आ रहा है कि ग्लैमर से लेकर एक्शन तक, लड़ाई- झगड़े और जबरद्स्त रोमांस सबका किया है सलमान ने इंतजाम। ये सितारे हो सकते हैं बिग बॉस के गेस्ट-


करिश्मा तन्ना


एक जमाने में दुनिया इन्हें इंद्रा विरानी के नाम से जानती थी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में बड़ा तगड़ा रोल था इनका। फिर मैडम और भी कई सीरियल्स में दिखने लगीं। बोल्ड हैं ब्यूटीफुल हैं। और सलमान के सीजन-8 के लिए बिल्कुल फिट हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने तो ये डील साइन भी कर ली है। फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में भी करिश्मा दिखीं थीं, लेकिन अब बिग बॉस के घर मस्ती करती नजर आएंगी।


श्वेता सालवे


श्वेता भी छोटे पर्दे की अदाकारा हैं। 1998 से टीवी से इनका नाता है। कभी सब टीवी तो कभी जी टीवी, श्वेता अलग-अलग तरह के सीरियल्स में दिखीं। फिर झलक में भी आईं। डांस में हाथ आजमाया और खतरों के खिलाड़ी में खतरे से भी जूझीं। सुनने में आ रहा है कि श्वेता ने बिग बॉस के साथ करार कर लिया है।


मरयम जखारिया।


मरयम जखारिया हैं तो एक ईरानी- स्वीडिश अभिनेत्री मगर सपने हिंदी में देखती हैं। बॉलीवुड से इन्हें बेइंतहा मोहब्बत है। इसलिए अपना घर बार छोड़ यहां हिंदुस्तान में किस्मत आजमाने पहुंच गई हैं। ‘एजेंट विनोद’ में लोगों मे इन्हें नोटिस किया। अब सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस के सहारे वो घर घर तक पहुंचना चाहती हैं।


सुशांत दिवगीकर।


सुशांत इस साल मिस्टर गे इंडिया का खिताब जीत चुके हैं। पेशे से मॉडल हैं और गे राइट्स के लिए लड़ते आए हैं। और इस बार वो बिग बॉस सीजन-8 के सदस्य बनने वाले हैं। जाहिर है एंडी और रवि वर्मा जैसे सदस्यों की कमी इस बार यही पूरी करेंगे।


मिनीषा लांबा।


इनका नाम, इनकी अदा तो किसी जमाने में अक्सर सुर्खियां बटोर ले जाती थीं। बड़ी-बड़ी फिल्में की हैं इन्होंने। लेकिन अफसोस फिलहाल मिनिषा का करियर मानिए खत्म होने के कगार पर ही है। और इसलिए शायद इसे संवारने के लिए वो बिग बॉस 8 में आने की सोच रही हैं। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है।


सोनाली राउत


जानी मानी मॉडल उज्जवला राउत की छोटी बहन हैं सोनाली रावत। किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। और रनवीर सिंह के साथ एक मैगजीन कवर पर आकर सुर्खियां भी बटोर चुकी हैं। हाल ही में फिल्म एक्सपोज में जीनत अमान अवतार में दिखी थीं। और अब सुनने में आ रहा है कि मैडम बिग बॉस में आने की तैयारी कर रही हैं। इन्हें भी बस इंडस्ट्री में छा जाने के लिए एक किक का इंतजार है। जो शायद बिग बॉस में मिल जाए।


रश्मि देसाई


टीवी की तपस्या भी बिग बॉस सीजन 8 में दिखाई दे सकती हैं। दरसअल लंबे अरसे से रश्मि एक ब्रेक की तलाश में हैं। तमाम रिएलिटी शो में हाथ आजमाया पर बात बनी नहीं। छोटे पर्दे में ही सीमित होकर रह गई हैं। शायद इसलिए वो बिग बॉस सीजन-8 में भी आना चाहती हैं। शायद यहां कोई नई किक मिल जाए।


सुनीग ग्रोवर


सुनने में आ रहा है कि सुनील ग्रोवर भी पहुंच रहे हैं सलमान के साथ इस विमान में सवार करने। पर हम फिलहल कुछ नहीं कह सकते। क्योंकि सुनील ग्रोवर कब, क्यों कैसे क्या कर बैठें। इसके बारे में कहना सच में बड़ा मुश्किल है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment