Sunday, 28 September 2014

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को ...




नई दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी। यह जानकारी अधिकृत सूत्रों ने दी। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. वी. राव ने राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी। मंत्रिमंडल की सिफारिश को राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा।


चव्हाण ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके एक दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस से 15 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ते हुए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इस घटना के बाद एक राजनीतिक संकट पैदा हो गया था। जबकि विधानसभा चुनाव में महज तीन सप्ताह बचे हैं।


कांग्रेस नेतृतव वाली सरकार से राकांपा के 62 विधायकों के अलग हो जाने के बाद 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार अल्पमत में आ गई थी, क्योंकि कांग्रेस के पास सिर्फ 82 विधायक हैं। राकांपा ने यह कदम विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति न बन पाने के बाद उठाया। चुनाव 15 अक्टूबर को होने हैं। चव्हाण के नेतृत्व वाली सरकार में 22 मंत्री कांग्रेस के और 20 मंत्री राकांपा के थे।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment