Tuesday 9 September 2014

दिग्गी पर बेनी वार, चुनाव क्या शादी ...




नई दिल्ली। कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने चुनाव में हार पर अप्रत्यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह पर हमला करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने जिन लोगों पर विश्वास किया, उन्होंने ही उन्हें धोखा दिया। बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते हैं। लेकिन, ये चुनाव क्या शादी करने के लिए होते हैं। इससे क्या कोई फायदा हुआ। शादी चुनाव से पहले कर लेते या बाद में कर लेते।


उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि बटला हाउस का मामला हो या वोट बैंक रिजर्वेशन का मामला, ये कौन लाया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी से राहुल गांधी तक, गांधी परिवार ने जिन लोगों पर सबसे ज्यादा विश्वास किया उन लोगों ने ही सबसे ज्यादा धोखा दिया।


वर्मा ने पृथ्वी राज चव्हाण को लेकर पुछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि राजुल गांधी को खुश करने के लिए हो सकता है उन्होंने कुछ कह दिया हो, लेकिन राहुल गांधी मनमोहन की सरकार मे शामिल हो जाते तो मनमोहन की क्या इज्जत रह जाती। राहुल की तो तारीफ होनी चाहिए कि वो सरकार में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस में गांधी परिवार की परंपरा है कि वो दूसरे को आगे करते हैं, खुद को पीछे रखते हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment