Sunday, 14 September 2014

मंगलयान में कमांड अपलोड का काम शुरू




नई दिल्ली। मंगल के करीब पहुंच चुके भारत के मंगलयान को लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कराने के लिए कमांड अपलोड करने का काम शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया 13 घंटे तक चलेगी।


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट (टि्वटर) पर आज जारी एक पोस्ट में कहा कि यह प्रक्रिया शाम करीब पौने पांच बजे शुरु हुई और कल सुबह तक चलेगी। मंगलयान की सभी प्रणालियां सुचारू ढंग से काम कर रही हैं और वह 24 सितंबर को लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश के लिए प्रचंड वेग से आगे बढ़ रहा है।


मंगलयान जब मंगल की कक्षा में प्रवेश करेगा तो उस समय वह इस ग्रह की छाया में होगा और उसे सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाएगी। यानी उसके सौर पैनल बेकार होंगे और यान को बैटरी से मिलने वाली ऊर्जा के सहारे मंगल की कक्षा में प्रवेश करना होगा।


मंगलयान ने अपनी 95 फीसदी से अधिक यात्रा पूरी कर ली है। इसरो के सामने अब सबसे बडी चुनौती लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश के लिए इस यान के तरल इंजन को दोबारा चालू करना है जो दस महीने से सुषुप्तावस्था में है। यान की मौजूदा रफतार 22 किमी प्रति सेकंड है और मंगल की कक्षा में प्रवेश के लिए इसे घटाकर 1.6 किमी प्रति सेकेंड़ करना जरूरी है।


कुल 450 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मंगलयान को पिछले साल पांच नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी-25 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था। इस यान के साथ पांच प्रयोगात्मक उपकरण लगे हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment