मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पिछले पांच संस्करण की मेजबानी कर चुके हैं, लेकिन वह कहते हैं कि यह शो अभी भी उनकी समझ से परे हैं। 'बिग बॉस' अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो 'सेलीब्रिटी बिग ब्रदर' का देसीकरण है।
'बिग बॉस-8' कलर्स चैनल पर 21 सितंबर से प्रसारित होने जा रहा है। इस बार के संस्करण से क्या उम्मीद की जानी चाहिए? इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। जो आप जानना चाहते हैं, मैं भी वही जानना चाहता हूं। वे (प्रतिभागी) कैसे मिल-जुलकर रहेंगे, उनके झेलने का स्तर क्या होगा, वे कितने अच्छे या बुरे हैं..मुझे नहीं पता।
शो में आने वाली सेलीब्रिटी प्रतिभागियों की लिस्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आप इस खेल को कितने अच्छे से समझते हैं? जवाब में सलमान ने कहा कि मैं अभी तक खेल समझ नहीं पाया हूं। कोई भी इस खेल को नहीं समझता। आप कैसे जानोगे कि एक व्यक्ति झूठ बोल रहा है या नहीं?
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment