गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कांशीराम अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात डॉ. हरिश्चंद ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एनएचआरएम घोटाले में अहम गवाह थे। आने वाले दिनों में उन्हें बतौर गवाह सीबीआई की अदालत में पेश होना था।
डॉ. हरिश्चंद गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी परिसर में बने आवास ए-12 में पंखे से झूलते मिले। पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मायावती शासन के दौरान हुए एनएचआरएम घोटाले से जुड़े कई चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी अदालत से सजा मिलने से पहले ही मौत को गले लगा चुके हैं। इस घोटाले में दो सीएमओ की हत्या कर दी गई जबकि एक डिप्टी सीएमओ की जेल में रहस्यमय हालात में मौत हुई थी।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment