चेन्नई। भारत का मंगलयान मंगल की कक्षा में प्रवेश करने से मात्र 23 दिन दूर रह गया है। जबकि मंगल मिशन ने 300 दिन पूरे कर लिए हैं। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा है कि मंगलयान ने अंतरिक्ष में 300 दिन पूरे कर लिए हैं। मंगल तक पहुंचने में अब केवल 23 दिन बाकी हैं।
इसरो के अधिकारी 14 सितंबर को यान के यात्रा पथ में सुधार करेंगे। इसके 10 दिनों बाद इसके मंगल की कक्षा में पहुंचने की संभावना है। 24 सितंबर को सुबह 7.30 बजे अंतरिक्ष यान की कलाबाजी शुरू होगी। अंतरिक्ष यान की गति कम हो जाएगी, ताकि यान मंगल की कक्षा में प्रविष्ट हो सके। कुल 450 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना पर बीते 31 मार्च तक भारत 349 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। मंगलयान पांच नवंबर 2013 को छोड़ा गया था।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment