क्योटो। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को टोक्यो के लिए रवाना हो गए। जापान की पूर्व राजधानी क्योटो के दो दिनों के प्रवास के बाद मोदी टोक्यो के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, "अलविदा क्योटो।" मोदी का जापान दौरा तीन सितंबर को पूरा होगा।
क्योटो से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को यहां दो प्रमुख बौद्ध मंदिरों के दर्शन किए। मोदी ने यहां स्टेम सेल के अग्रणी चिकित्सक एवं वैज्ञानिक शिन्या यामानाका से मुलाकात की। उन्होंने भारत के जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल बीमारी से निपटने में जापान से मदद भी मांगी।
गौरतलब है कि अपने पांच दिवसीय जापान यात्रा के तहत शनिवार को यहां पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री ने रविवार को क्योटो के मेयर दइसाकु काडोकावा से भी मुलाकात की। मोदी ने जापान दौरे के पहले दिन की शुरुआत प्राचीन बौद्ध मंदिरों तोजी मंदिर और किनकाकु-जी मंदिर के दर्शन से की।
सफेद कुर्ते पायजामे और बंदगले वाली पोशाक में मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ पहले तोजी मंदिर के दर्शन के लिए गए। अबे मोदी के स्वागत के लिए शनिवार को खास तौर पर क्योटो पहुंचे थे।
किनकाकु-जी मंदिर में मोदी ने मुख्य पुरोहित 83 वर्षीय बौद्ध भिक्षु यासु नागामोरी के साथ समय बिताया। मोदी ने बड़ी ही हाजिरजवाबी के साथ नागामोरी का अभिवादन करते हुए कहा, मैं मोदी हूं और आप मोरी हैं।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment