Sunday, 31 August 2014

बिहार इफेक्ट: ममता के लिए लेफ्ट अछूत ...




नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बिहार का इफेक्ट दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भविष्य में वामदलों के साथ गठबंधन का इशारा कर तमाम राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। हालांकि उनके संकेत को सीपीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है।


एक बंगाली टीवी चैनल के शो के दौरान ममता ने कहा कि राजनीति में कोई अछूत नहीं होता। ममता के मुताबिक अगर लेफ्ट की तरफ से कोई प्रस्ताव आता है और अगर वो सबके हित में हुआ तो वो पार्टी में इस पर चर्चा कर सकती हैं। हालांकि उनके संकेत को सीपीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है। पश्चिम बंगाल में 2016 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारों का मानना है कि बीजेपी की बढ़ती पैठ को देखते हुए ममता दूसरे दलों से गठबंधन कर सकती हैं।


मालूम हो कि ममता बनर्जी अब तक कम्यूेनिस्ट पार्टियों की कट्टर विरोधी रही हैं और लेफ्ट फ्रंट की तीन दशक पुरानी सरकार को उखाड़कर सत्ता् में आई हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment