लखनऊ। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी से निष्कासित और पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह कल यहां सपा के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमर सिंह प्रख्यात समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सिंह ने एक समाचार चैनल से कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव को नजरअंदाज नहीं कर सकता। वह मेरे राजनीतिक गुरु हैं।
अमर सिंह ने सपा से छह जनवरी 2010 को सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यादव ने दो फरवरी 2010 को उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया था। सपा से नाता टूटने के बाद अमर सिंह ने घोषणा की थी कि वह अब सपा से कभी कोई नाता नहीं जोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोक मंच नामक एक नई पार्टी का भी गठन किया था। अमर सिंह ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करके फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह पराजित हो गए थे।
गौरतलब है कि मिश्र की जयंती के अवसर पर यहां गोमतीनगर में निर्मित एशिया के सबसे बड़े पार्क का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव उद्घाटन करेंगे। इस पार्क का नाम जनेश्वर मिश्र पार्क रखा गया है। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही अमर सिंह को आमंत्रित किया गया है।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment