नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर डबल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मजहर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक म्रुाहर अपने दोस्त समीर के साथ चोरी के मकसद से घर में घुसा था लेकिन चोरी करने के दौरान लड़की जग गई। लड़की को जगा देखकर दोनों ने उसपर हमला किया। लड़की की आवाज सुनकर जब उसका भाई जगा तो मजहर और समीर ने उस पर भी हमला कर दिया।
इस मामले में लड़की के साथ रेप की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी समीर की तलाश कर रही है। बता दें कि बीते 14 अगस्त को दिल्ली के करावल नगर में सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई थी।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment