Monday 18 August 2014

मैं हिटलर का दादा भी बन सकता हूं: ...




हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि नए राज्य के लोगों का सर्वे कराने के लिए जरूरत पड़ी तो हिटलर भी बन सकता हूं। राव ने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हिटलर की तरह काम करना पड़ा तो मैं करूंगा और मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है। राव ने कहा कि जो लोग उनके सर्वे करवाने की बात का विरोध कर रहे हैं वो गलत हैं।


पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रशेखर राव ने कहा कि कोई कहता है कि केसीआर हिटलर है। कोई और कहता है कि केसीआर तानाशाह है। केसीआर निश्चित तौर पर चोरों के लिए हिटलर है। मैं भ्रष्ट लोगों के लिए हिटलर बनना चाहता हूं। इसमें मैं शर्मिंदा नहीं महसूस करता हूं। केसीआर अन्याय रोकने के लिए हिटलर है। मैं हिटलर का दादा भी बन सकता हूं।


प्रस्तावित सर्वेक्षण के बारे में बात करते हुए चंद्रशेखर राव ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लक्षित वर्गों तक पहुंचाना है। सीमांध्र के मूल निवासी की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण योजना बनाई गई है, राव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment