Friday 29 August 2014

जींद में बेटी को किया अगवा, मां को ...




जींद। हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं इसकी मिसाल जींद में देखने को मिली। यहां एक लड़की को बदमाश अगवा करके ले गए। वारदात के वक्त जब मां और भाई ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की उन्हें कार सवार कुचल कर चले गए। मां की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि 13 साल का भाई घायल है।


हरियाणा के जींद में आज दिनदिहाड़े बदमाश एक लड़की को कार में उठा में ले गए। जब लड़की की मां और भाई ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनको गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना में मां की मौत हो गई जबकि 13 साल का भाई बुरी तरह से घायल हो गया।


जींद के हमरेडी गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिनदिहाड़े बदमाश एक लड़की को कार में उठा ले गए। इस गांव की रहने वाली छात्रा मनीषा आज सुबह अपने भाई और मां के साथ घर से बाहर घूमने के लिए निकली थी।


जैसे ही ये सभी घर से कुछ दूर पहुंचे पीछे से होडा सिटी गाड़ी में सवार हथियारों से लेस बदमाशों ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। जब भाई और मां ने विरोध किया तो उनपर हमला बोल दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


जब बदमाश लड़की को कार में डालकर ले जाने लगे तो लड़की की मां कार के आगे अड़ गई, लेकिन बदमाशों ने मां पर गाड़ी चढ़ा दी और लड़की का अपहरण कर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।


तुरंत दोनों को नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि लड़की के भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।


जब यह घटना घटी उस वक्त मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी की भी बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों के मुताबिक बदमाशों ने तीन से चार बार मनीषा की मां को गाड़ी से कुचला। छोटे भाई को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की थ्योरी के मुताबिक बदमाश लड़की के जानने वाले भी हो सकते हैं। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है।


पुलिस का सबसे पहला मकसद अगवा हुई छात्रा को ढूंढ़ना है। एक बार छात्रा का सुराग हाथ आ गया तो सारी कहानी साफ़ हो जाएगी। बहरहाल दिनदिहाड़े घटी इस घटना ने इस इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment